अहमदाबाद में गणगौर पर्व आयोजित
माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य मनीष जाजू ने बताया की महेश उमा मित्र मंडल के सानिध्य मे अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला सभा, संयुक्त मंत्री अनुराधा ललित मोहता के निवास स्थान मोटेरा, साबरमती पर उनके संपूर्ण सहयोग से 7-4-24 को ईश्वर गणगौर के पावन पर्व के निमित्त हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में माहेश्वरी परिवार सम्मिलित हुए। ढोल बाजे के साथ ईश्वर जी एवं गणगौर जी को मोहता परिवार के निवास स्थान पर लाया गया। निवास स्थान पर सुंदर सजावट की गई। निष्ठा मोहता एवं प्रियंका जाजू के द्वारा बहुत ही सुंदर ईश्वर जी एवं पार्वती जी का पात्र निभाया गया। महिलाओं ने नृत्य भजन गीत द्वारा इस आयोजन को ओर भी सुंदर बनाया। समाज के पुरुष महिलाओं एवं बच्चों ने साथ में आनंद उत्साह हंसी मजाक के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया एवं साथ में स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। अहमदाबाद जिला साबरमती क्षेत्र के अध्यक्ष श्री दीनदयाल मालपानी एवं संगठन मंत्री देशबंधु मूंदड़ा और कार्यकारिणी सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
Latest News