श्री माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति धानमंडी, उदयपुर द्वारा श्री राम महारथ यात्रा एवं श्री ज्योति कलश यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

उदयपुर 8 अप्रैल 2024। नवसंवत्सर 2081 की पूर्व संध्या एवं विदा विक्रम संवत 2080 के अवसर पर एकलिंग जी से प्रारंभ होकर निकलने वाली श्री राम महारथ यात्रा एवं श्री ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत श्री माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति, माहेश्वरी सेवा सदन तीज का चौक धानमंडी द्वारा देहली गेट पर स्वागत द्वार लगवाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया गया। इस अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति माहेश्वरी सेवा सदन तीज का चौक धानमंडी के अध्यक्ष श्री जमनेश धुप्पड़ सपत्निक श्रीमती राजकुमारी धुप्पड, माहेश्वरी समाज के कर्मठ कार्यकर्ता श्री चतरलाल सोमानी तथा श्री गौतम सोमानी ने उपस्थित होकर श्री अयोध्या के बालकराम की यथारूप प्रतिकृति का भव्य स्वागत कर सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज की एकता एवं प्रगति के लिए आशीर्वाद लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन