डेगाना में गणगौर पर्व व सिंजारा पर्व धूमधाम से मनाया

राकेश करवा, डेगाना Mon, 08-Apr-2024
डेगाना शहर में आयोजित गणगौर त्यौंहार के साथ-साथ सिंजारा पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व के अवसर पर सिंजारा पर्व मनाया। एमपी गली स्थित करवा सदन में समाज की महिलाओं ने सुबह से ही कई प्रकार के आयोजन किए। गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं व युवतियों ने नियमित पूजन अर्चना के बाद मंगल गीतों के साथ ईसर-गणगौर को चूरमा का भोग अर्पित किया। महिलाओं ने शीतला अष्टमी को ज्वारों के बीजने का कार्यक्रम हुआ। उसी दिन से गणगौर तक गीतों का आयोजन किया। सिंजारा के अवसर पर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचा कर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक गणगौर के गीत गाकर माता को रिझाया। महिलाओ ने भजनों व गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर अनिता करवा, शोभा दरक, चंद्रकांता बांगड़, पुष्पा दरक, पुष्पा रांका, उषा तोषनीवाल, सुशीला सोनी, निकिता करवा, शीतल करवा, निशा दरक, गीता बांगड़, निशा बांगड़, पिंकी चोरडिया, पूजा कालिया, विमला सोनी, भावना सारडा, सुषमा बांगड़, इंद्रा करवा, खुशबू दरक, एकता भूतड़ा, सुमन दरक, शिवानी दरक, बरखा, चेल्सी, संगीता सोनी, गिरिजा सोनी सहित महिलाए व बालिकाएं उपस्थित थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन