समय पर विवाह हो, विजन 2030 तक जरूरतमंद परिवार आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बने - अर्थमंत्री राजकुमार काल्या
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की सरदारशहर में आयोजित कार्यकारी मंडल बैठक में अ.भा. माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। श्री काल्या ने बताया कि संस्कार, मान-मर्यादा और आंख की शर्म समाज के युवाओं और युवतियों में होना जरूरी है। कई समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह होना बताया और युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवाओं का 23 वर्ष की आयु में विवाह हो जाए, इस बात पर जोर दिया। श्री काल्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरतमंद परिवारों को विजन 2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है।
Latest News