माहेश्वरी समाज जिला सभा जालोर-सिरोही की बैठक आयोजित

जालोर-सिरोही जिला माहेश्वरी सभा कार्यकारी मंडल की बैठक तारीख 7.4.24 को माहेश्वरी समाज भवन रानीवाड़ा में अध्यक्ष महानंद सारडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मंत्री राजेन्द्र केला ने बताया कि इस मीटिंग में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मृत्यु भोज तथा प्री - वेंडिंग शूट पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। इस मीटिंग में शंकरलाल राठी, गौतम कसुम्बिया, भंवरलाल सारडा, जगदीश नरसाणा, नरेश भूतड़ा, भरत सारडा, बंशीधर गीगल, शिशुपाल राठी, विशनदास केला, जेठानंद लधड़, रमेश भूतड़ा, दिनेश मंडार, ताराचंद भूतड़ा, श्रवण कुमार केला, अशोक राठी, दिलीप गीगल, सुरेश चांडक, कांतिलाल राठी, देवीलाल राठी, नवल राठी, श्रवण कड़वा, लजपतराय चांडक समेत जिले से समाजबंधु उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन