माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा 11 मशीन हस्तांतरण
8 जनवरी 2024 को माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा बखरी गांव वार्ड नंबर 12 की 15 कन्याओं को 3 महीने के लिए सिलाई प्रशिक्षण तलिम एबीसी नेपाल ऑफिस के प्रांगण में शुरू करवाई गई थी। 7 अप्रैल 2024 को कन्याओं कि तालिम सम्पूर्ण हुई। 9 कन्याओं ने 3 महीना में सिलाई प्रशिक्षण में पारंगत हुई। उन्हें मंच द्वारा सर्टिफिकेट के साथ सिलाई मशीन भी एबीसी नेपाल ऑफिस में प्रदान किया गया। साथ ही 2 मशीन एबीसी नेपाल को दिए गये। मंच की कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना तापडिय़ा के सौजन्य से अपनी ममतामयी सासु मां सरजू देवी तापडिय़ा के स्मृति में मंच द्वारा एबीसी नेपाल को हस्तांतरण किया गया। मंच की सदस्य पूजा राठी ने सलवार कुर्ता का कपड़ा 9 कन्याओं को डोनेट किया जिसे कार्यक्रम के लिए सिलाई कर सबने ने पहना। इस कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि उपमेयर शिल्पा निरौला कार्की, माहेश्वरी समाज विराटनगर तथा समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की संयोजिका मंच की सदस्य श्रीमती एकता तपाडिय़ा थी।
Latest News