होली मिलन में पटना समाज ने की एक नई पहल - समाज की नई ब्याही बहू बेटियों को दिया आशीर्वाद
पटना (बिहार) माहेश्वरी समाज के होली मिलन कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर समाज के साथीगण, श्री ललित बिड़ला, श्री मनोज डागा, श्री सत्यनारायण चांडक, श्री आकाश गट्टानी, रोसड़ा समाज के श्री कृष्ण कुमार लखोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपनी स्नेहामायी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों के दिलकश ठुमके, स्नेहमई मुस्कुराहट, गर्मजोशी ने पटना समाज के इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस होली मिलन कार्यक्रम में एक नई पहल पटना समाज ने की। हाल में समाज की लाडली बेटियां एवं बहु बेटियां जिनके हाथ पीले हुए, उनको समाज ने स्नेहाशीष कार्यक्रम के तहत, सुहाग सामग्री की भेंट एवं पुष्प वृष्टि से उनको आशीर्वाद प्रदान किया। होली मिलन कार्यक्रम में बृज की फूलों वाली होली का बड़ा ही मनमोहक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा किया गया।
Latest News