माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना ने मनाया गणगौर महोत्सव
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Mon, 08-Apr-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर में गणगौर पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर में ईसर-गौर पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से शहर के माहेश्वरी भवन में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया की गणगौर महोत्सव के तहत दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गणगौर के गीतों का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओ व बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाज की महिलाओं ने एक से एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारड़ा, सचिव प्रियंका भूतड़ा ने बताया की दोपहर 2 बजे से शुरू हुए गणगौर महोत्सव के तहत विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे गेम्स, मौज-मस्ती, मिसेज गणगौर कंपिटिशन, परिचय व रेंपवाक, नाच-गाना का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ व बालिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मिसेज गणगौर प्रतियोगिता में 25 महिलाओ ने भाग लिया। महिलाओ ने सोलह श्रंगार कर रैंप वॉक कर अपना परिचय दिया। गणगौर प्रतियोगिता में जिन्होंने भाग लिया उनका उपस्थित समाज की महिलाओ के द्वारा तालियों की गडग़डाहट से स्वागत किया गया। मिसेज गणगौर प्रतियोगिता में 25 वर्ष से 40 वर्ष की महिलाओ में दिव्या खटोड़ ने पहला स्थान पूजा गिलड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से ऊपर महिलाओ में जया भूतड़ा ने प्रथम भगवती गिलड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मनन खटोड़ व प्रियंशी खटोड़ की ओर से शिव पार्वती की सजीव झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में शिव पार्वती की सजीव झांकी का चित्रण आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बताया की महिलाएं पति की दिर्घायु के लिए कामना कर रही है, वही कन्याएं सुयोग्य वर के लिए मनोतियां मांग रही है। गौर व ईशर की पूजा अर्चना कर महिलाओ ने घर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कौशल्या तापडिय़ा, सीतादेवी भूतड़ा, खुशबू मांधनिया, तारा हेडा, इंद्रा काबरा, गोरा तापडिय़ा, पूजा कालिया, विमला सोनी, भावना सारडा, भागीरथी गिलड़ा, कलावती करवा, अनिता करवा, अनिता खटोड़, सुमन करवा, जया भूतड़ा, संतोष हेड़ा, मधु करवा, निशा बांगड़, संतोष तापडिय़ा, शोभा दरक, रेणु भूतड़ा, सावि बजाज, सुशीला सोनी, संतोष हेड़ा, उषा तोषनीवाल, शीतल करवा, कृष्णा गिलड़ा, संगीता करवा, भावना सोनी, संतोष मोदानी, मीनू भूतड़ा, स्नेहलता खटोड़, निशा दरक, अनिता खटोड़, शिखा काबरा, सीमा तापडिय़ा, चांदनी करवा, एकता भूतड़ा, खुशी बल्दवा, ललिता हेडा, सुमन तोषनीवाल, श्वेता जाजू सहित समाज की महिलाए व बालिकाएं मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

