माहेश्वरी विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का 1 व 2 जून 2024 को दुर्ग में होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में व श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग अंतर्गत दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में 1 एवं 2 जून को जीवनसाथी चयन 2024 - माहेश्वरी विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन पर सहमति छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति बैठक जो कि जिला माहेश्वरी सभा राजनांदगांव द्वारा श्री माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के आतिथ्य में माहेश्वरी भवन राजनांदगांव में रखी गई थी, में सर्वसम्मति से सदस्यों द्वारा प्रदान की गई। जीवनसाथी चयन 2024 हेतु संयोजक कमलकिशोर बियानी दुर्ग व सहसंयोजक ओमप्रकाश टावरी दुर्ग को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा ने कहा कि जीवनसाथी चयन प्रदेश सभा का एक बहुप्रतीक्षित व सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है पूर्ण विश्वास है कि समाज इसका अधिक से अधिक लाभ लेगा व इसी आशा के साथ समाज संगठन के सभी अंग व सम्पूर्ण समाज इसमें सहयोगी बनने जा रहा है। प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी ने जानकारी दी कि जीवनसाथी चयन के पंजीयन कार्यक्रम से लेकर अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं में छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन व छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन ने भी अपने पूर्ण सहयोग देने पर सहमति जताई है।
संयोजक कमलकिशोर बियाणी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन हेतु लिंक https://parichaysammelan.in है। जिस पर किसी भी विवाह योग्य,  माहेश्वरी युवक व युवती का पंजीयन किया जा सकता है। लिंक के माध्यम से प्रत्याशी की सम्पूर्ण जानकारी भरना है व उसके पश्चात क्तक्र कोड के माध्यम से 500 रुपये पंजीयन शुल्क प्रेषित कर पंजीयन को पूर्ण करना है। ऑनलाइन पंजीयन में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर या अधिक जानकारी हेतु राजकुमार गांधी दुर्ग 9329020897, जगदीश चाण्डक दुर्ग 9893810725, गजेंद्र चाण्डक जगदलपुर 7000818465, सुभाष भट्टड़ भाटापारा 9329306968 से सम्पर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि सोमवार, 15 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। जीवनसाथी चयन का आयोजन 1 एवं 2 जून को पृथ्वी पैलेस दुर्ग में किया जाएगा। जहाँ बाहर से आने वाले प्रत्याशियों व उनके साथ उनके अभिभावकों के सर्वसुविधा युक्त आवास व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर आकर्षक रंगीन परिचय पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जाएगा जिसकी प्रति उपस्थित रहने वाले प्रत्याशियों को नि:शुल्क वितरित की जाएगी। आयोजन स्थल पर पंडितजी व कंप्यूटर द्वारा कुंडली मिलान की व्यवस्था होगी। दोनों पक्षों की सहमति से, समिति के समन्वयक, मंत्रणा कक्ष में मंत्रणा की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 
संयुक्त मंत्री अभा माहेश्वरी महासभा नारायण राठी ने महासभा की अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए पदाधिकारीयों को पद निर्वहन हेतु प्रेरित किया व छत्तीसगढ़ प्रदेश को जीवनसाथी चयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर अग्रिम शुभकामनाएं दी। पूर्व विवाह प्रकोष्ठ संयोजक में गणेश भट्टड़ बलौदा बाजार ने सुझाव दिए। कार्यसमिति बैठक में महेश नवमी-2024 हेतु संयोजक श्रीकिसन सारडा व सह संयोजक गगन लढ्ढा राजनांदगांव को नियुक्त किया गया। सभी प्रकोष्ठ के संयोजक गण द्वारा प्रतिवेदन व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अर्थ मंत्री सीए मनोज राठी द्वारा अब तक के सदस्यता शुल्क की प्राप्ति व आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से निवत्र्तमान अध्यक्ष रामरतन मूंधड़ा, पूर्व अध्यक्ष दामोदरदास मूंधड़ा, राष्ट्रीय विवाह सहयोग समिति सदस्य वि_ल भूतड़ा, महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य बृजकिशोर सुरजन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला संगठन शशि गट्टाणी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा संगठन नरेश चांडक, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष गोविंद मालानी, राजनांदगांव पंचायत अध्यक्ष पवन डागा, दुर्ग जिला अध्यक्ष देवरतन तापडिय़ा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अनिल चाण्डक, अध्यक्ष श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग अशोक राठी सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन