माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी का दायित्वग्रहण सम्पन्न
माहेश्वरी समाज वाराणसी के माहेश्वरी कला संस्कृति का दायित्व ग्रहण समारोह 3 अप्रैल 2024 को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री गणेश जी एवं भगवान महेश की वंदना से हुई। वरिष्ठ जन के रूप में राजेश बाहेती, गौरी शंकर नेवर, मांगीलाल सारडा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला झंवर (समाज सेविका) द्वारा सर्वप्रथम अध्यक्ष कृश्ता झंवर, मंत्री निशा कोठारी, कोषाध्यक्ष खुशबू जाखोटिया, प्रचार मंत्री जया राठी, उपाध्यक्ष सोनिया मारु, सह मंत्री कविता झंवर, सांस्कृतिक मंत्री कोमल चांडक व प्रियंका सारडा को पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 2024 सत्र की अध्यक्षा ने धार्मिक कार्य सांस्कृतिक तथा गौ सेवा, प्याऊ सेवा आदि आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस वर्ष कुल 4 सदस्यों की विदाई एवं 6 नए सदस्यों को जोड़ा गया। सचिव प्रतिवेदन अदिति बिसानी ने दिया और समारोह की अध्यक्षता सविता राठी ने की। वर्ष पर्यन्त हुए कार्यक्रम की संयोजिकाओं को कार्यक्रम सलाहकार रितू दुजारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह का संचालन आरती माहेश्वरी, अनुपमा लढ्ढा द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रतिवेदन श्रुति जाजू ने दिया। समारोह में मुख्य रूप से कैलाश राठी, उषा मंत्री, लाला चांडक, मनीष दुजारी, कमल राठी, आनंद झंवर, कृष्ण कुमार काबरा, राकेश दरक, गौरव राठी आदि मुख्य उपस्थित थे।
Latest News