माहेश्वरी सभा बैंगलोर द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
नवलकिशोर मालू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम में पधारे हुए सभी स्वजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की आजकल एकल परिवार हो जाने के कारण समाज बंधुओ एंव युवाओं का समाज के प्रति लगाव कम होता जा रहा है। मेरा समाज बंधुओ से आग्रह है की समाज के कार्यक्रमों में बच्चों के साथ पधारे तभी हम अपनी संस्कृति को जीवित रख पायेंगे। उन्होंने समाज के स्वर्णिम वर्ष में पदार्पण की घोषणा करते हुए अनेक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
माहेश्वरी सभा के स्वर्णिम वर्ष में पदार्पण के उपलक्ष में सभा के सभी पूर्व अध्यक्ष श्रीराम साबू, इन्दरचन्द बागड़ी, रामगोपाल मूंदड़ा, राजाराम भुतड़ा, नन्दकिशोर राठी, गौरीशंकर सारड़ा, विजयकुमार साबू, देवकीनन्दन डागा, बसंत कुमार सारड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल कुमार तापडिय़ा एवं वर्तमान अध्यक्ष नवल किशोर मालू द्वारा स्वर्णिम वर्ष के सुपर लोगों का अनावरण किया गया।
सभा सदस्य श्री घनश्याम बागड़ी द्वारा सभा के 50 वर्ष का सफर बहुत ही सुंदर तरीके से बयां किया गया जिससे युवा पीढ़ी एवं नए सदस्य को भरपूर जानकारी मिली। मशहूर गायिका मुंबई से पधारी राखी फलोड टीम की ओर से होली के मस्ती भरे मधुर गीतों पर आधारित रंगारंग म्यूजिकल कार्यक्रम प्रस्तुत किया, सभागार में उपस्थित सदस्यों ने खूब आनंद लिया और हर एक गीत पर झूम उठे। सह सचिव राजेश मारु ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बहु संख्या में सदस्य परिवारों की उपस्थिति रही और एक दूसरे को होली की शुभकामना का आदान प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पल्लवी गिलड़ा ने बड़े ही अनोखे होली के मस्ती भरे अंदाज में किया।
Latest News