माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद द्वारा होली उत्सव व होली मिलन समारोह आयोजित
माहेश्वरी मंडल (पंजीकृत) फरीदाबाद द्वारा सांस्कृतिक होली का रंगारंग त्यौंहार बहुत ही धूमधाम और शानदार तरीके से दिनांक 20-3-2024 से 24-3-2024 (5 दिनों) तक मनाया गया। होली एवं फाग उत्सव को 5 दिनों तक राजस्थानी चंग की धमाल 16 सदस्य टोली (तालछापर टीम) द्वारा शाम 8 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक प्रतिदिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ होली के गीतों-नाच गानों और चंग की धमाल के साथ तकरीबन 500 से ज्यादा उपस्थित सभी उम्र के समाज बंधुओं ने जिसमें महिलाएं बच्चे इत्यादि सभी ने भरपूर आनंद उल्लास के साथ मनाया। माहेश्वरी मंडल के सचिव महेश गट्टानी ने बताया होली उत्सव 2024 को शानदार तरीके से मनाने हेतु होली के रसिया राकेश सोनी, राजेश सोमानी, आनंद बागड़ी, देवेश चांडक, मनमोहन सोमानी, टीपी माहेश्वरी, शंकर डूढाणी, संजय सोमानी, विनोद बिनानी, हरिप्रसाद सोमानी, दुर्गा प्रसाद मूंदड़ा, मनीष नेवर, लक्ष्मीकांत पसारी इत्यादि सभी समाज बंधुओं ने कार्यक्रम को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से संभालते हुए संपन्न हुआ। दिनांक 25-3-2024 को माहेश्वरी सेवा सदन 160 सेक्टर ७ए फरीदाबाद में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होली मिलन का कार्यक्रम 100 से ज्यादा समाज बंधुओं की उपस्थिति में एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर, होली के पकवान के साथ ठंडाई का आनंद लेते हुए संपन्न हुआ।
होली उत्सव 2024 के पावन अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, उपाध्यक्ष महावीर बिहानी, मार्गदर्शक सुशील नेवर, परशुराम साबू, ओम प्रकाश पसारी, युवा संगठन अध्यक्ष मोहित झंवर, महिला संगठन अध्यक्षा पुष्पा झंवर, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष कमल गुप्ता, पूर्व सचिव नवल मूंदड़ा, महिला सचिव ममता भट्टड़, ट्रस्ट सचिव श्रवण मिमानी इत्यादि सभी ने अपनी शुभकामना देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद किया।
Latest News