आकोला महाराष्ट्र के डॉ. श्री नवलकिशोर अजमेरा को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड - प्रबुद्ध पत्रकारिता सम्मान 2024 भेंट

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने बताया कि क्लब के 130 जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारीणों के माध्यम से पूरे देश में से कुल 51 माहेश्वरी पत्रकार साथियों का समाज एवं राष्ट्र के प्रति पत्रकारिता के माध्यम से उनके योगदान के आधार पर चयन किया जा रहा है तथा विभिन्न जिलों में चयन व सम्मान प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक सम्मानित होने वाले पत्रकार साथी को स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से ग्यारह सौ रुपए नकद, पगड़ी, उपरणा व अभिनन्दन पत्र भेंट किया जा रहा है।
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. सुमन सुरेश सोनी ने बताया की इसी क्रम में आकोला महाराष्ट्र के डॉ. श्री नवलकिशोर अजमेरा को पत्रकारिता क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार 'स्वर्गीय रामजस जी सोडाणी स्मृति जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड - प्रबुद्ध पत्रकारिता सम्मान 2024' हेतु चयनित किया गया है तथा उनको 7 अप्रैल को सादे समारोह में क्लब के आकोला जिला संस्थापक अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश संगठन सचिव सौ कांचन सुनील नावंधर, क्लब के आकोला जिलाध्यक्ष सौ मोनिका गिरीश तोषनीवाल एवं जिला महासचिव सौ आरती योगेश बाहेती तथा क्लब के अन्य जिला पदाधिकारियों के कर कमलों से भेंट किया जायेगा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन