महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन का ठाणे जिल्हा कार्यक्रम संपन्न
महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष विनीत तोषनीवाल के नेतृत्व में ठाणे जिल्हा के युवा संगठन के विजिट कार्यक्रम की शुरुवात कल्याण से हुई, जहाँ कल्याण, भिवंडी और डोंबिवली की टीम मौजूद थी। फिर अगली मीटिंग नवी मुंबई में हुई, जहाँ नवी मुंबई (वाशी) और खारघर की टीम उपस्थित थी और अंत में एक मीटिंग थाने तालुका के साथ हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में दीपक बिरला ने भिवंडी, दीपेश सारडा ने कल्याण, शिवम मालपानी ने डोंबिवली, गौरव झंवर ने खारघर, सार्थक चितलाँगिया ने नवी मुंबई और अरविंद साबू ने थाने तालुका के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन, ठाणे जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन, ठाणे जिल्हा माहेश्वरी युवा समिति के साथ आयोजित बियोंड शार्क टैंक जो की जून महीने में किया जाना हैं उस पर चर्चा हुई। इस चर्चा में शार्क टैंक को खाली शार्क टैंक तक न सीमित करते हुए 'बियोंड शार्क टैंकÓ किया जाए ऐसा निर्णय लिया गया। विनीत भैया ने थाने टीम को आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के सभी अन्य 22 जिला आपके साथ इस कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर लेकर जायेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष विनीत तोषनीवाल, सचिव पियुष राठी, उपाध्यक्ष (कोकण विभाग) गणेश डागा, व्यवसाय प्रकोष्ठ मंत्री ऋषि करवा, सह-सचिव संदीप नवाल तथा सुमित लखोटिया के अलावा थाने टीम से अध्यक्ष रवि भट्टड, सचिव परितोष नवाल, कोषाध्यक्ष गौरव इनानी, संगठन मंत्री अमित सारड़ा, श्याम डागा तथा अन्य सदस्य बडे संख्या मै उपस्थित थे।
विशेष रूप से श्री एलवी राठी, अमित राठी, ठाणे जिला के पूर्व अध्यक्ष मनीष मूंदड़ा, प्रदीप भराडिया, नीलेश बजाज और अनूप का मार्गदर्शन मिला।
Latest News