निरोगी जीवन खुशियों का सशक्त आधार है - राशि माहेश्वरी

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस के अवसर पर 'हंसता हुआ चेहरा' प्रकल्प के तहत सामथ्र्य सोसायटी द्वारा शहर के बाणगंगा एवं भील बस्ती में रहने वाले गरीब बच्चों को स्वावलंबी बनकर जीवन में खुश रहने के मंत्र दिए। 
सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में खुशियों के अवसर तलाश रहा हैं। लेकिन आधुनिक एवं आर्थिक युग में मानव अनावश्यक तनाव, चिंता, प्रतिस्पर्धा के चलते वो खुशियों से दूर हो गया हैं। 
माहेश्वरी ने बच्चो से गुणात्मक शिक्षा ग्रहण करके स्वयं की एवं परिवार की खुशियों को बढ़ाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग, प्राणायाम, स्वाध्याय एवं आध्यात्म के माध्यम से स्वयं का शारीरिक व मानसिक विकास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि हम पूर्ण से स्वस्थ एवं निरोग है तो खुश हैं। निरोगी जीवन भी खुशियों का सशक्त आधार हैं। व्यक्ति खुश रहकर कई परेशानियों से निपट सकता हैं। 
कार्यक्रम के अंत में बच्चो को खेलकूद एवं पाठ्य सामग्री का वितरण कर उन्हे खुश रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, अनीशा जैन, शालिनी सोनी, हेमा सोनी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन