माहेश्वरी महिला गौरव, उदयपुर द्वारा होली से गणगौर तक का उत्सव आयोजित

29 मार्च को एक निजी रिर्सोट में माहेश्वरी महिला माहेश्वरी क्लब ने होली से गणगौर लक के पाँच त्यौंहार परम्परागत व जीवतां के साथ मनाये। सभी महिलाएं त्यौंहार के अनुरूप परिधानों में थी। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि 12-12 महिलाओ की पांच टीम बनाई गई। होली टीम ने फागडिया पहन होली जला कर ढुढ बाटी व रगों के साथ उत्सव मनाया। रंग पचमी टीम मे 2 महिलाएं राधाकृष्ण बनी और रंग पचमी मनाए जाने के उद्देश्य के साथ लठ्ठमार होली, फूलों की होली चंग के साथ खेली, शीतला माता टीम में पीलिया पहन महिलाओ ने शीतला माता जो कि झाडू व कलश के साथ एक बनी, की पूजा की और ओल्या वितरण किया। चुंदड़ पहनी महिलाओं ने दशामाता पूजन कर गीत गाएं। अंत में गणगौर टीम ने ईसर गणगौर तैयार कर शोभायात्रा निकाली एवं कलपणा तैयार कर क्लब संरक्षिका कौशल्या गट्टानी को अर्पित किया। निर्णायक के रूप में रेणुका बाहेती थी। टीम रंगपंचमी व गणगौर विजेता रही। मंच संचालन रेखा देवपुरा ने किया।  सरिता न्याति, निर्मला काबरा, कान्ता डाड, अंकिता, रीमा, प्राची, कला गट्टानी, शान्ता सोमाणी उपस्थित रही। महिलाओं का उत्साह चरम पर था, उत्साह के साथ सारे त्यौंहार मनाए।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन