माहेश्वरी नवयुवक मंडल सूरत द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी नवयुवक मंडल सूरत द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगों के त्यौंहार होली के उपलक्ष्य पर सूरत माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 25 मार्च, 2024 को सायं 5:30 बजे से SMC पार्टी पलोट, अठवा लाइंस सूरत में किया गया। जिसमें 6500 से अधिक समाज बंधुओ नें सामूहिक रामा-श्यामा के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, ठंडाई व स्वरूचि महाप्रसादी ग्रहण किया। कार्यक्रम में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। समाज के गणमान्य लोगो व भामाशाहो का सम्मान अध्यक्ष पवन चांडक व सचिव भगवती गग्गड़ सहित कार्यकारिणी सदस्यो ने किया।
Latest News