माहेश्वरी क्लब, वाराणसी का दायित्वग्रहण समारोह सम्पन्न

माहेश्वरी वल्ब, वाराणसी का 46वां दायित्वग्रहण समारोह दिनांक 31 मार्च 2024 को माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अश्विनी त्यागी थे, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतीक मूंदड़ा व मंत्री अनुराग सोनी ने वर्ष पर्यन्त हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं वार्षिक पुरस्कारो व 40 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुके 7 सदस्यों को विदाई दी, तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी को सपथ दिलाई गई। अध्यक्ष अंकित धूत, मंत्री ऋषि पटवारी, कोषाध्यक्ष शशांक चांडक, उपाध्यक्ष कमल किशोर राठी, सहमंत्री राहुल कोठारी, सांस्कृतिक मंत्री शुभम साबू, क्रीडा मंत्री शिवम सोनी, प्रचार मंत्री क्षितिज राठी के साथ नवीन सदस्यों को भी सपथ दिलाई गई। समारोह में गौरीशंकर नेवर, लोकेन्द्र करवा, राजेश बाहेती, गोपाल दम्मानी, रमेश साबू, संजीव चांडक, मनीष दुजारी, राकेश दरक, कृष्ण कुमार काबरा, निशांत, रितेश, वरुण, पीयूष, बालकिशन, अनुराग, गोविंद, गौरव, आशीष, श्रीमती इंदु चांडक, सुषमा कोठारी, मीनू दम्मानी, सोनिया मूंदड़ा, सृष्टि मूंदड़ा आदि की उपस्थिति रही। मंच संचालन लव कौशिक, आनन्द झंवर ने किया। नटवर कोठारी, लोकेश मूंदड़ा, अमित चांडक, शुभम मारू के संयोजन यह समारोह सम्पन हुआ। नवनिर्वाचित मंत्री ऋषि पटवारी ने सभी को धन्यवाद दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन