श्री मंगलम मालू, मुम्बई समाज गौरव सम्मान से विभूषित

श्री मनमोहन रास मंडल, मुम्बई द्वारा आयोजित होली संगोष्ठी में श्री मंगलम मालू पुत्र श्रीमती अनिता-मनमोहन, पौत्र श्रीमती रतनदेवी-नारायणदास मालू को समाज गौरव रत्न से सम्मानित कर अभिनन्दन किया गया। मंगलम मालू ने अपनी आरंभिक शिक्षा जीडी सोमानी स्कूल, मुंबई और उच्च शिक्षा एचआर कॉलेज मुम्बई से की, तदोपरांत MBA (फाइनेंस) CFA (इंटरनेशनल) की शिक्षा के साथ मास मीडिया की डिग्री हासिल कर श्री मंगलम मालू देश के सबसे बड़े व्यापारिक टीवी चैनल CNBC के एसोसिटेड एडिटर हैं और विगत 9 वर्षों से एक सफल प्राइम टाइम एंकर हैं। इनके पास स्टॉक मार्केट, फाइनेंस, F&O पर अद्भुत दबदबा है। इन्हें भारत के प्रथम 40 पत्रकारों में सूचीबद्ध किया गया है। इनके इंटरव्यू तेज, बुद्धिमान और रोचक होते हैं। इन्होंने हिंदुस्तान लिवर, नेस्ले, टाटा, बिरला, ब्रिटेनिया, गोदरेज, रिलायंस, कोलगेट, डीमार्ट एवं अन्य कई कंपनियों के बुद्धिजीवीयों का इंटरव्यू लिया है। इसके अलावा एआर रहमान, आलिया भट्ट, सचिन तेंडुलकर, रणवीर सिंह, शुभमन गिल, युवराज सिंह, सैफ अली खान एवं अन्य कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध ख्यातियों के इंटरव्यू लिए हैं। इन्हें संगीत एवं शरीर स्वस्थ वाले खेलों में दिलचस्पी है। इनकी धर्मपत्नी सोनल मालू (सुपुत्री श्री महेश-कुमुद भूतड़ा) भी CNBC TV 18 में प्राइम टाइम एंकर है। मंगलम ने बताया मेरी सफलता के पीछे प्रभु की कृपा के साथ मेरे परम गुरुजनों एवं पूज्य दादा-दादीजी का आशीर्वाद और पापा-मम्मी का विशिष्ट सहयोग जिन्होंने पग पग पर मेरा हौसला बढ़ाया, मेरा मार्गदर्शन किया। ऐसे समाज गौरव से सारा माहेश्वरी समाज अति गौरान्वित हुआ। बीकानेर प्रवासी तथा कोलकाता-मुम्बई निवासी समस्त मालू परिवार को इस अनमोल रतन के लिए हार्दिक बधाई। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के ट्रस्टी एवं ट्रस्टमंत्री नरेन्द्र कुमार बागड़ी, श्री मंगलम मालू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। समाज और देश परदेश में आपकी ख्याति का परचम शिखर पर लहराए इन्हीं शुभकामनाओं के साथ पुन: स्वागत-अभिनंदन।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन