माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा होली रंगोत्सव का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा 24 मार्च 2024 को माहेश्वरी भवन परिसर में रंगो की होली खेलने का रंगारंग कार्यक्रम होली रंगोत्सव का आयोजन पहली बार किया गया। कार्यक्रम में समाज के 80 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया जिसमे सभी आयुवर्ग के महिला एवं पुरुष सम्मलित थे। सभी ने एक दुसरे को गुलाल एवं रंग लगा कर होली की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर युवा परिषद की ओर से गुलाल, डीजे, रेन डांस, ठण्डाई एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी सदस्यो ने भरपूर नाच गाना, खेलकूद एवं रंग लगा करत्यौंहार का आनंद लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था में युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, कार्यसमिति सदस्य गिरीराज चांडक, गोविंद मण्डोवरा, आशिष चांडक, रौनक राठी, यादव सोमाणी, सुमिरन मालू एवं अन्य ने अहम योगदान दिया। युवा परिषद द्वारा कोयंबटूर मे पहली बार सफलतापूर्वक आयोजित होली रंगोत्सव कार्यक्रम की सभी ने सराहना की एवं उम्मीद जताई की यह कार्यक्रम हर साल किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर कार्यसमिति बधाई की पात्र है।
Latest News