नोहर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
नोहर के अग्रसेन धर्मशाला में जिला अंधता निवारण समिति, थिरानी परिवार बीकानेर व माहेश्वरी समाज के संयुक्त तत्वावधान में दिवगंत मोहनलाल थिरानी की 32 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 8वां विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी ने 565 रोगियों की जांच कर 79 रोगियों का मोतियाबिदं आपरेशन के लिए चयन किया। शिविर में पुलिस उपाधीक्षक रघुवीरसिंह भाटी, थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा, पुर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र चाचाण, विजय थिरानी, बालकिशन थिरानी, राजेंद्र थिरानी, पवन चांडक, श्यामसुंदर थिरानी, प्रेम राठी, ओम कलाणी, गोपाल मलाणी, अरूण सोनी, समाजसेवी सुरेश पांडिया, हनुमान प्रसाद व्यास, माहेश्वरी महिला मण्डल की सुशीला राठी, अरूणा राठी, निर्मला थिरानी, मंजू तोषनीवाल, उमा बागडी, मिनाक्षी पचिसिया, प्रियंका बजाज आदि मौजूद थे। आपरेशन के लिए चयनित रोगियों का आचार्य ज्ञानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय बीकानेर में ऑपरेशन किया गया। शिविर में भर्ती होने वाले रोगियों को दवाईयां, चश्मे, भोजन, नाश्ता, चाय, दूध व बीकानेर आवागमन की सुविधा निशुल्क दी गई।
Latest News