तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्ततत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च 2024 को आनंदा कन्वेंशन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त विषय पर जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी भगवती महेश बलदवा के षष्टिपूर्ती कार्यक्रम में आये अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा, संगठन मंत्री प्रवीण सोमानी एवं दक्षिणांचल उपसभापति अरुण भागडिय़ा के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में महासभा कार्य समिति एवं कार्यकारिनी सदस्य, प्रदेश सभा एवं जिला सभा के विभिन्न सेवा प्रकल्पों पर चर्चा की गई। प्रदेश सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सभा द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण का कार्य सतत एवं सुचारु रूप से चलाते हुए आज प्रदेश में 5521 परिवारों का सम्पूर्ण विवरण एकत्रित किया जा चुका है। प्रदेश सभा द्वारा महासभा के पाँच फ्लैगशिप कार्यक्रमों में से तीन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जल्द ही शेष दो कार्यक्रम कराने की चेष्टा है।
सभापति संदीप काबरा ने अपने उद्बोधन में अन्य विषयों की जानकारी के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश एवं जिला सभा के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पूछी गई विभिन्न जानकारियों का विवरण सहित समाधान किया गया। रंगोत्सव होली पर्व पर  बधाई देते हुए उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग 31 विधवा माताओं को श्री कृष्णदास जाजू ट्रस्ट द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है इस महापर्व पर प्रदेश सभा एवं जिला सभा एवं महिला संगठन यह संकल्प के साथ की प्रत्येक विधवा माता से स्वयं जाकर जानकारी ले कि किस तरह इन माताओं को स्वावलंबी बनाया जा सकता है। जिन समाज बंधुओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपया से कम है उनको बांगड़ मेडिकल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक वर्ष के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की सहायता प्रदान की जा रही है इस सेवा का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद समाज बंधुओं तक पहुँचाने की कोशिश की जानी चाहिए।
निजामाबाद से श्रीकान्त झंवर द्वारा सेवा प्रकल्पों में प्रदेश युवा संगठन के उदासीन रवैये पर भी प्रश्न उठाया गया। उनकी इस भूमिका पर सभापति संदीप काबरा ने कहा यह विषय क्रम अनुसार स्थानीय इकाई से होते हुए ही महासभा तक पहुँचाना चाहिए जिससे की इसका कुछ समाधान निकाला जा सके।
मंच पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा, उप सभापति दक्षिणांचल अरुण भांगडिया, महासभा कार्यसमिति सदस्य रमेश परतानी, तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, मन्त्री कन्हैया लाल राठी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष रेणु सारडा, तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के अध्यक्षा रजनी राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी हैदराबाद जिला महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती लता तोषनीवाल उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रदेश सभा के मंत्री कन्हैयालाल राठी द्वारा किया गया। इस बैठक में हैदराबाद सिकंदराबाद जिला एवं प्रदेश सभा बंधुओं के अलावा वारंगल, निजामाबाद, विशाखापटनम पैदापल्ली एवं मंचरियाल से भी कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिला सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी ने सभी को होली की शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन