गुजरात प्रदेश का संगठन आपके द्वार में से अहमदाबाद जिला का भ्रमण

संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 3 मार्च 2024 को गुजरात प्रान्तिय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र मूंदड़ा, संगठन मंत्री राजेन्द्र पेड़ीवाल अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कासट, संगठन मंत्री विनोद पोरवाल, सैटेलाईट क्षेत्र के अध्यक्ष महेन्द्र डागा, मंत्री कैलाश कालाणी, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल ईनाणी, आईटी सेल के सह संयोजक कृष्ण कुमार चाण्डक, माहेश्वरी सेवा समिति के मंत्री कैलाश चन्द्र ईनाणी ने भ्रमण के दौरान वीरमगाम, सानंद, बावला एवं धोलका के लगभग 120 माहेश्वरी बच्चे, महिलाएं एवं अन्य गणमान्य धोलका में एकत्रित हुए।
महेश वंदना फिर मेहमानों के स्वागत विधि के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। सभी समाज बन्धुओं को प्रान्तिय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र मून्दड़ा ने आत्मीय भाव से एक दूसरे के दुख तकलीफ को साझा करके महासभा, प्रान्तिय सभा, जिलासभा की तरफ से हर तरह का सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आपने अपनी ओर से भी एक परिवार को सहयोग देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कासट ने महासभा के पाचों प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी एवं सम्यानुकूल  कार्यान्वित करने की बात रखी। सैटेलाइट क्षेत्र अध्यक्ष महेन्द्र डागा ने वहां के सभी बच्चों को वेकेसन में अहमदाबाद सायन्स सीटी पर भ्रमण कराने के लिए के लिए कहा। विनोद पोरवाल ने गुजरात प्रांतीय की सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को इस योजना में जुडने के लिए विशेष आग्रह किया। 
राजेन्द्र पेड़ीवाल ने मंच संचालन करते हुए ्रक्चरूरू सम्पर्क से जुडने एवं संगठन आपके द्वार के महत्व को समझाया। कृष्ण कुमार चाण्डक ने सभी ट्रस्टो की जानकारी देते हुए ट्रस्टों से लाभ लेने पर जोर दिया। अन्त में उपस्थित समाज बन्धुओ द्वारा पूछे गये सवालों का प्रत्युत्तर मनचस्त महानुभावो ने दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम बहुत ही सौहार्द माहौल में सम्पन्न हुआ। धोलका आदि ग्राम्य विस्तार के भ्रमण व बैठक तथा भोजनादि की संपूर्ण व्यवस्था व कार्यभार सुरेश काखानी, धोलका ने किया था और उनको सहयोग दिया था कमलेश न्याति बावला, केदार मल आगल धोलका, गिरीश समदानी वीरमगाम, भाविक काबरा बावला तथा अन्य स्थानीय, सामाजिक गणमान्य एवं कार्यकताओं ने। कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र पेड़ीवाल ने इन सभी को सेटेलाइट क्षेत्र, अहमदाबाद जिला, गुजरात प्रदेश की ओर से बहुत बहुत साधुवाद एवं अभिनंदन व आभार व्यक्त किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन