कोयंबटूर मे हिंदी भाषा के प्रचार मे माहेश्वरी समाज का योगदान
कोयंबटूर मे हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार मे कार्यरत संस्था सृजन के 16 मार्च 2024 के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की श्रीमती नीतू मण्डोवरा ने श्रीकृष्ण का रुप धर के कृष्ण के ऊपर होली से सम्बंधित नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। नीतू के नृत्य की विभिन्न भाव भंगिमाओ ने मानो श्रीकृष्ण को सजीव कर दिया हो, इस जीवंत प्रस्तुति की उपस्थित सभी सदस्यो ने प्रशंसा की। सृजन संस्था के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष माहेश्वरी समाज के श्रीगोपाल माहेश्वरी एवं संतोष मूदड़ा है। मनोज गग्गड कार्यकारिणी सदस्य है। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य सीताराम कांकाणी, दामोदर सोमाणी, ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक, रुपनारायण सोमाणी, गोविंद मण्डोवरा इत्यादी अपनी महत्वपूर्ण सेवाए देकर हिंदी के प्रचार प्रसार के भागीरथी कार्य मे अपना यथासंभव सहयोग कर रहे है।
Latest News