माहेश्वरी समाज आमेट द्वारा होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी समाज आमेट मे होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम जयसिह श्याम गौशाला मे आयोजित हुआ। जिसमे समाज के गणमान्य श्री विष्णुगोपाल सोमानी जिला सभा अध्यक्ष एवं महिला जिलासभा की अध्यक्षा श्रीमति प्रेमलता चेचाणी एवं जिला सचिव श्री खुबचन्द झंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में होली में गुलाल एवं पुष्प के साथ भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली खेली व भजन अन्ताक्षरी एवं महिलाओ द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद झंवर एवं महिला अध्यक्षा श्रीमति पिंकी माहेश्वरी के साथ अन्य समाजजनों ने भाग लेकर सभी कार्यक्रमो को सफल बनाया।
Latest News