माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
माहेश्वरी सभा बठिंडा ने माहेश्वरी महिला संगठन व माहेश्वरी युवा संगठन के साथ मिल कर होली वाले दिन होली मिलन समारोह का आयोजन वीर कॉलोनी स्थित वीर भवन में किया। जिसमें बठिंडा, जैतो, भुच्चो, तलवंडी साबो से माहेश्वरी परिवारों ने हिस्सा लिया। दीप प्रजलवित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत रमेश लखोटिया द्वारा महेश वंदना गा कर की गई। कार्यक्रम में दो नए सदस्यों डॉ. शुभम काबरा (ऐम्स) व वंदना माहेश्वरी (गुरु काशी यूनिवर्सिटी) का स्वागत किया गया। प्रीती डागा एवं टीम द्वारा प्रस्तुत की गई श्री कृष्ण बाल लीला की प्रस्तुति को सभी ने सराहा और भुच्चो व बठिंडा से बच्चो द्वारा डांस पेश किये गए। युवा संगठन अध्यक्ष पुष्पक मंत्री, अंकुर मिमानी एवं हिमेश डागा द्वारा फन गेम्स करवाई गयी। अंताक्षरी व तम्बोला भी आकर्षण का केंद्र रहे। मंच सचांलन बहुत ही सुंदर तरीके से गोविन्द डागा माहेश्वरी ने किया और समय समय पर माहेश्वरी महासभा द्वारा संचालित ट्रस्टों की जानकारियां भी उपस्थित सदस्यों को दी। खान-पान व्यवस्था सुरेश चांडक, परवीन मिमानी, सुशील मूंधड़ा व राजिंदर लखोटिया द्वारा बढ़े ही सुचारू रूप से की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री, अध्यक्ष के.के. मालपानी व सचिव सुप्रीम कोठारी ने सभी का धन्यवाद किया।
Latest News