कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिन के उपलक्ष्य में विविध समितियों के अंतर्गत विविध कार्यक्रम लिए गये। अष्ट सिद्धा समिति अंतर्गत महिला अधिकार पर दिपा बियानी, नांदेड़ का व्यक्तव्य सुनकर पूरा सदन ऊर्जावान हो गया। राष्ट्रीय दक्षिणांचल उपाध्यक्ष अनसूया मालू, महाराष्ट्र प्रदेश पश्चिमांचल उपाध्यक्ष कांता लाहोटी, सह सचिव उर्मिला बियानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। संस्कार सिद्धा समिति अंतर्गत इचलकरंजी की बुजुर्ग व धार्मिक मां आदरणीय शांति देवकिशन डालिया को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रघुकुल रीत सिद्धा समिति अंतर्गत महिला दिन के उपलक्ष में भारत की आदर्श नारी शक्ति को समर्पित रैंप वॉक में सभी पदाधिकारीयों, भूतपूर्व अध्यक्ष, सलाहकार बहनों ने बहुत ही अच्छे से अपने-अपने रोल निभाए। ज्ञान सिद्धा समिति अंतर्गत वर्तमान परिवेश में नारी की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें प्रथम रुचिका विकास काबरा, द्वितीय अर्चना सतीश झंवर, तृतीय सरला अशोक बाहेती, सात्वना स्नेहलता सोनी रही तथा जिन-जिन बहनों ने पार्टिसिपेट किया सभी बहनों को सर्टिफिकेट दिए गये। हाउजी गेम, डांस, सरप्राइज गेम भी रखे गये। सूत्र संचालन रेणू झंवर ने किया। आभार प्रदर्शन रंजना मालू ने किया। राष्ट्रगान के बाद सभी ने अल्पाहार करके कार्यक्रम का समापन किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन