सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी ने संकीर्तन के साथ फागोत्सव मनाया
बूंदी शहर के नैनवां रोड़ स्थित सुदामा सेवा संस्थान 'आसरा' में निवासरत प्रवासियों के मध्य सामर्थ्य सोसायटी ने संकीर्तन के साथ 'फागोत्सव' आयोजित कर बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि फाल्गुन मास से हिंदू संस्कृति से जुड़े विभिन्न त्यौंहार, पर्व एवं उत्सव प्रारंभ हो जाते हैं। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति 20 मार्च 2024 को वृद्धजनों के साथ भजनों की गूंज के मध्य प्रतीकात्मक रूप से अबीर-गुलाल लगाकर फूलो की होली खेलकर असीम खुशियां बांटी। इस दौरान बुजुर्गो द्वारा कई रोचक एवं मार्मिक किस्से सांझा करते हुए उनकी आंखों से झलके आंसुओ ने सबको भाव-विभोर कर दिया। सोसायटी सदस्यों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे बेटी-पोती के रूप से सदैव सुख-दु:ख में आपके साथ रहेगी।
सोसायटी सदस्यों ने कहा कि कोई से भी पर्व, उत्सव, त्यौंहार या अन्य विशेष अवसर पर परिस्थितिवश 'वृद्धाश्रम' में निवासरत बुजुर्गो के बीच आयोजित करना विशेष अनुभूति ही नही देते बल्कि जीवन को आत्मीयता से सरोबार कर सुकून भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, अनीशा जैन, शालिनी सोनी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
Latest News