नागपुर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का होली मिलन समारोह दिनांक 17/03/24 को माहेश्वरी पंचायत भवन सीताबर्डी में हर्षोल्लास के साथ सानंद संपन्न हुआ। संस्था की ओर से विस्तृत जानकारी देते हुए प्रकाश चांडक ने बताया कि इस कार्यक्रम में मनीषा सारडा, अंजू पचीसिया, शैलजा राठी ने भक्ति रस से भरे होली के एक से बढ़कर एक संगीतमय भजन गाकर सभी को भावविभोर किया। उनके भजनों पर नृत्य करते हुए राधाकृष्ण की प्रतिमा के साथ फूलो की होली खेलने का सभी ने बहुत आनंद लिया। इस कार्यक्रम में अनेक लोगो के साथ करीब साठ से सत्तर सदस्यों की सहपत्निक उपस्थिति रही। पुरुषो और महिलाओं ने भी होली के गीत,भजन, हास्य व्यंग कविताएं चुटकुले आदि की प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना एवं सचिव मधुसूदन सारडा ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच संचालन कमल तापडिय़ा ने किया। संयोजक लक्ष्मीकांत चांडक एवं संयोजिका प्रभा भैया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का समापन ठंडाई एवं प्रसादी भोज के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोविंदलाल सारडा, विनोद लखोटिया, दामोदरलाल तोषनीवाल, बद्रीनारायण छापरवाल, ललित गांधी, हरिदास भट्टड, शिवरतन राठी, रतनलाल लाहोटी, रमेश मंत्री, राकेश भैया, जगमोहन राठी, डॉ. राजकुमार राठी, जगदीश बजाज, गोपाल सादानी, सुभाष गांधी, वसंत सांवल, सुभाष चांडक, भगवानदास डागा, CA अशोक चांडक, पुरुषोत्तम राठी, नवनीत चांडक, सुरेश गांधी, हरिनारायण चांडक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
Latest News