कोलकात्ता में होली का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा एवं युवा संगठन का होली का रंगारंग कार्यक्रम हल्दीराम बैंक्वेट बालीगंज में मनाया गया। इस अवसर पर 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बावलिया ग्रुप द्वारा चंग व धमाल का कार्यक्रम भी हुआ। अतिथि श्री जगदीश चन्द्र एन मूंदडा, भूतपूर्व अध्यक्ष कलकत्ता प्रदेश व उपाध्यक्ष श्री बागंड माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी, श्री किशन मल्ल अध्यक्ष माहेश्वरी विकास परिषद, श्री बुलाकी दास मिमानी अध्यक्ष माहेश्वरी समाज कोलकाता का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश नागौरी ने किया। श्री दीनदयाल जाजू उपाध्यक्ष, श्री मुरली मनोहर मानधना सचिव, डॉ. श्री बल्लय नागौरी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ महेश वन्दना के साथ हुआ। ठण्डाई व स्नैक्स भी इस अवसर पर थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन