अहमदाबाद में फागोत्सव का आयोजन सम्पन्न

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के साबरमती एवं नाराणपूरा क्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया, दोनों क्षेत्र के माहेश्वरी परिवारों ने बढ़-चढ़कर अपना उत्साह दिखाया। आयोजन की शुरुआत मे ठंडाई एवं गरमा गरम चाय-अल्पाहार के साथ स्नेह मिलन का उत्साह रहा। लगभग 600 माहेश्वरी परिजनो की उपस्थिति में क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक आशीष शर्मा ने भजन व फाग गीतों से समा बांधा, कोई भी अपने आप को रोक नहीं पाए और सभी ने नृत्य का आनंद लिया। भजन व गीत के चल रहे कार्यक्रम के मध्य राधा-कृष्ण की दर्शनीय जोड़ी ने प्रवेश किया और हॉल मे उपस्थित सभी भक्तों ने जयकारे के साथ स्वागत किया, सभी ने राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली, राधा कृष्ण की नृत्य शैली भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी - अन्य विशेष वेशभूषा वालों ने भी सभी का मन मोह लिया।
महासभा, प्रान्त, जिला एवं अन्य क्षेत्रों से आए हुए पदाधिकारी की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई एवं गायन-नृत्य का भाव विभोर हो कर आनंद लिया, फूल एवं गुलाल से होली खेल आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत मे सबने मिलकर भोजन प्रसादी का आनंद लिया। साथ ही चंग- धाप-ढपली पर होली के पारम्परिक नृत्य चलता रहा। आयोजन में सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। समस्त आयोजन के दौरान सभी ने आयोजन के हरेक पहलु की सराहना की गई। सभी महानुभावो ने आने वाले समय मे नवीन कार्यक्रमों के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन