पुष्पा देवी भूतड़ा, सालावास, जोधपुर ने बढाया समाज का गौरव

सालावास, जोधपुर से पुष्पा देवी भूतड़ा ने चौसठ वर्ष की आयु में राजस्थान राज्य खुला विद्यालय के माध्यम से कक्षा बारह की प्ररीक्षा सम्मानजनक अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ये सिद्ध कर दिया है और पूरे समाज के सामने अडिग विश्वास एवं इच्छाशक्ति का एक अभूतपूर्व उदहारण प्रस्तुत किया है। छोटी आयु में औपचारिक शिक्षा छोड़ गृहस्थी के दायित्वों से घिरी पुष्पा देवी ने अपनी पढऩे की इच्छा को चार दशकों के बाद पुन: जीवित किया और अपनी बेटी तथा नातियों के सहयोग से अपने सपने को साकार भी किया। लगभग दो दशकों से आप सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में भी महती योगदान देती रही हैं। उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं एवं दरिद्र परिवारों को आत्मनिर्भर बनने के साधन भी मिले। आप प्रसिद्ध समाजसेवी सुशीला  बोहरा एवं पद्म भूषण डीआर मेहता की भी दो दशकों से निकट सहयोगी रही हैं। अपनी इस व्यस्तता के बीच उन्होंने अपने व्यक्तिगत सरोकार के लिए भी समय निकालने का निश्चय किया और अपने श्रम के साथ सफल भी हुए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यूट्यूब पर नि:शुल्क उपलब्ध वीडियो अध्याय भी बहुत सहायक रहे। आगे पुष्पा जी का स्नातक बनने का भी लक्ष्य है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन