जरूरतमंद परिवारों को विजन-2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है - अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अर्थ मंत्री एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन राजकुमार काल्या के बून्दी आगमन पर माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री काल्या ने समाज के लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक समाज के पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने का ठोस प्रयास किया जाएगा। माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या कोटा जाते समय अल्प प्रवास पर बून्दी रूके, जहां माहेश्वरी समाज के महिला व पुरुषों ने ढोल बजाकर व दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य नवरत्न बील्या, संदीप तोतला और युवा टीम ने श्री काल्या को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम लाठी, जिला सभा अध्यक्ष चंद्रभानु लाठी, नगर अध्यक्ष भगवान बिरला, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा, जिला युवा संगठन अध्यक्ष नितेश नुवाल, युवा शहर अध्यक्ष सुमित लखोटिया, शिव तोतला, घनश्याम नकलक, विनोद कुमार मंत्री, परेश मूंदडा, सन्नी तोषनीवाल, अंकित नुवाल, पुनीत तोतला और समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। अन्त में प्रदेश मंत्री आशुतोष तोतला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन