ओसियां में अखिल भारतीय राठी परिवार का राष्ट्रीय स्रेह मिलन संपन्न

अखिल भारतीय राठी परिवार (भाईपा) का राष्ट्रीय स्तर के स्नेह मिलन ओसियां में सम्पन्न हुआ। स्वागत समिति के राजेश राठी ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह कलश यात्रा, छत्र-मनोरथ शोभा यात्रा, सचियाय माता जी की चुनरी मनोरथ में राठी परीवार के युवा और युवतियां मां की जयकरे के साथ जूम उठे और छपन भोग और बॉलीवुड नाईट में नितिन कुमार की शानदार प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के समापन में राठी लॉगो लोंच हुआ। आतिशबाजी समाजसेवी कन्यालाल राठी भिकंमकोर द्वारा की गई। कार्यक्रम में भगवान राठी, जसराज राठी, दुर्गेश राठी, मुकेश राठी, अशोक राठी, रामनिवास राठी, जितेन्द्र, सुनील, आशुलाल, अखिल राठी, संजीव राठी भीलवाड़ा, किशन काका जयपुर, योगेश राठी नागपुर, दामोदर राठी, अरविंद जयपुर, मुन्ना वाशीम, गोविंद राठी, लता राठी, छाया राठी एवं नवयुवक मंडल और महिला मण्डल ओसिया उपस्थित रहे। मातारानी के छत्तर के मनोरथी एडवोकेट राजेश सरोज राठी थे और चुनरी मनोरथ के मनोरथी किशन राठी रहे। माँ सच्चियाय की नगरी ओसिया में समारोह के मुख्य अतिथि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन जोधपुर निवासी आनन्द राठी, राठी परिवार के गौरव पद्मश्री बनशीलाल राठी आदि रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन