महेश महिला माहेश्वरी सोसायटी उदयपुर ने मनाया फागोत्सव

महेश माहेश्वरी महिला सोसाइटी, उदयपुर की अध्यक्ष श्रीमती नीलम पेड़ीवाल के सानिध्य में माछला मगरा स्थित शिव मंदिर में फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च 2024 को किया गया जिसमें जगदीश मंदिर के प्रसिद्ध गायक अनिल वैष्णव व उनकी टीम ने चंग की थाप पर बहुत ही रसीले भजन रसिया सुनाएं जिस पर सभी महिलाओं ने झूमकर नृत्य किया एवं फूलों की होली खेली।
प्रचार प्रसार मंत्री आराधना सोमानी ने बताया की इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथि जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गांधी, सचिव श्रीमती रेखा असावा, प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की संयोजिका श्रीमती कविता बल्दवा, श्री जमनेश धूपड, कमलेश धूपड, शरद हेडा, रमेश पोरवाल, दामोदर खटोड आदि पधारे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का अध्यक्ष श्रीमती नीलम पेड़ीवाल, सचिव सुनीता राठी, कोषाध्यक्ष रेखा लावटी व दीक्षा मंत्री के द्वारा तिलक लगाकर माला व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गैर व गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें गरबा नृत्य में ममता अजमेरा व किरण पोरवाल, गैर नृत्य में भूपेंद्र कचोलिया को पुरस्कृत किया गया। मिस्टर व मिसेज फाल्गुन का पुरस्कार श्री निर्मल राठी व श्रीमती सुनीता राठी को दिया गया। पुरस्कार श्रीमती डॉ. राधा देवपुरा की ओर से दिए गए तथा निर्णायक की भूमिका श्रीमती शोभा कालानी व श्रीमती इंदु तोषनीवाल ने निभाई तत्पश्चात प्रसादी कार्यक्रम हुआ। अंत में सचिव सुनीता राठी के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन