साहित्य उत्सव में मदन गोपाल लढ़ा का कहानी पाठ, दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े साहित्य उत्सव का आयोजन
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित साहित्य उत्सव में 14 मार्च को महाजन के डॉ. मदन गोपाल लढ़ा राजस्थानी कहानी का वाचन किया। यह कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। इस उत्सव में देश के ग्यारह सौ से अधिक रचनाकर्मीयों ने भाग लिया। अकादमी सचिव के अनुसार राजस्थानी कहानीकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा ने नामी लेखिका चंद्रकांता की अध्यक्षता में रवींद्र भवन में तेलुगु, हिंदी, ओडिय़ा और कश्मीरी भाषा के रचनाकारों के साथ अपनी राजस्थानी कहानी सिल्ली सिल्ली औंदी है हवा के हिंदी अनुवाद का पाठ किया।
गौरतलब है कि साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित मदन गोपाल लढ़ा राजस्थान की नई पीढ़ी के चर्चित लेखक हैं। उनकी राजस्थानी और हिंदी की विभिन्न विधाओं में एक दर्जन से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी है जिनमें च्यानण पख, चीकणा दिन और फाइव स्टार बहुत चर्चित रही हैं। साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मदन गोपाल लढ़ा वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरूपुरा सिलवानी में प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत है।
Latest News