माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा किया गया सेवा कार्य
अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा मानव सेवा आश्रम विराटनगर में 70 सदस्यों को मंच द्वारा भोजन तथा नए वस्त्र प्रदान किया गया। मंच की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती गोमती राठी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वांचल की उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा शारदा, माहेश्वरी समाज बिराटनगर के निवर्तमान अध्यक्ष श्री आनंद मारू, मारवाड़ी महिला मंच विराटनगर की अध्यक्ष श्रीमती अमिता पेड़ीवाल, समाज के गणमान्य अमिताभ गट्टानी, लहन से पधारे माता श्रीमती भगवती सारदा साथ मंच की बहिनों की उपस्थिति काफी सराहनीय रही। इस कार्यक्रम की संयोजिका मंच की सदस्य श्रीमती सरिता राठी थी।
Latest News