श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई द्वारा 'होरी खेले रघुवीरा 2024' होली मिलन समारोह आयोजित
श्री माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी, सहसचिव श्री सुरेश भट्टड़, सचिव श्री संजय मूधड़ा, उपाध्यक्ष श्री कमल गोयदानी, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमति प्रेमलता टावरी, अध्यक्ष श्री अशोक मूंधड़ा, मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबन्ध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी को मनचासीन कराया गया। सभाध्यक्ष श्री अशोक मूंधड़ा ने होली पर प्रस्तुति होरी खेले रघुवीरा कार्यक्रम में बारे में बताते हुए समागत सदस्यों का स्वागत किया एवं सभी साथी संस्थान के सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं समाज का होली की शुभकामनाएं संप्रेषित की। प्रबन्ध न्यासी श्री अशोक लखोटिया ने भी अपने वक्तव्य में समाज के लोगों को होली का महत्व समझाते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित की। तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने होली की सभी को शुभकामनाये दी। साथ ही अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के विभिन्न ट्रस्टो की जानकारी सदन को दी।
संयोजक श्री अनुराग माहेश्वरी ने अपनी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि राजस्थान से आयी टीम द्वारा चंग का धमाल एवं फूलों की होली जैसे मनमोहक कार्यक्रम से सम्पूर्ण परिसर में आनन्दमय वातावरण बन गया। कार्यक्रम के दौरान श्री माहेश्वरी स्पोर्टस् क्लब द्वारा पिछले पूरे वर्ष में स्पोर्ट्स अचीवर को मालपानी बिसानी एंडोमेंट्व के तहत सभी का चाँदी के मेडल व मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभी हाल ही में राजस्थान एसोसिएशन द्वारा से राजस्थान श्री से अलंकृत श्री गौरी शंकर राठी को शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभा सचिव श्री संजय मूँदड़ा ने बताया कि रंगोली, फेन्सी ड्रेस एवं ललन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिला मण्डल, समन्वय व मिस्टर मिसेज ने संयुक्त रूप से समाज के 80 से अधिक युवक-युवती प्रतिभागियों के द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सचिव श्री संजय मूँदड़ा ने धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।
खानपान की पूरी जिम्मेदारी श्री कमल गोइदानी व उनकी पूरी टीम एवं श्री ब्रिजेश भैया ने यातायात की पूरी व्यवस्था सँभाली। इस अवसर पर राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बजाज, श्री चंद्र प्रकाश मालपानी, श्री कल्याण सिंह मोहता, श्री महेन्द्र कन्धारी, श्री मोहन दम्मानी, श्री के.के. माहेश्वरी, श्री जेठमल चाण्डक, श्री डूंगरदास बिसानी, श्री हरिरतन राठी, श्री हरि मून्दड़ा, श्री मदन राठी, श्री विनोद द्वारकानी, श्री श्याम भूतड़ा, श्री जेठमल सारड़ा, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री सुरेश कोठारी, श्री राधेश्याम मूँधडा, श्री देवकिशन काबरा, श्री जगदीश गोइदानी, श्री मनोज राठी, श्री कमल फलोर, श्री निर्मल माहेश्वरी, श्री मुकुल डागा, श्री घनश्याम मालानी, श्री मोहन झंवर, श्री गोपाल डागा, श्रीमति रीता मोहता, श्रीमति संतोष बिसानी, श्रीमति हरकंवर चाण्डक आदि उपस्थित थे। सभी संस्थाओं के गणमान्य सदस्य श्री जीवन सिंह मोहता, श्री किशन झंवर, श्री मदन राठी, श्री रवींद्र डागा, श्रीमती ममता बागड़ी, श्री अविनाश भूतडा आदि कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही कॉलेज परिसर जनमेदिनी से खचाखच भरा हुआ था एवं उपस्थित सभी सदस्य हास्य एवं आनन्द में सराबोर हो रहे थे।
इसी कार्यक्रम में एमजीएम हॉस्पिटल की तरफ से सभी सदस्यों के लिये क्लिनिकल टेस्ट का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बहुतायत सदस्यों ने इसका भी लाभ लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अक्षिता मूंधड़ा व प्रगति राठी ने किया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में श्री माहेश्वरी सत्संग समिति, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब, श्री माहेश्वरी युवा मंडल, श्री माहेश्वरी महिला मण्डल, श्री माहेश्वरी क्लब, श्री गवरजा माता फूड बैंक, समन्वय मिस्टर मिसेज आदि संस्थाओं का भी अनवरत सहकार प्राप्त हुआ।
Latest News