माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा फाग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा महेश भवन में फाग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। लड्डू गोपाल जी को फूलों की होली खिलाई। इस कार्यक्रम में 70 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लड्डू गोपाल जी को भजनों से भजनों से रिझाया। ठंडाई और पाव भाजी खाने का आनंद लिया गया। इस कार्यक्रम में किरण झंवर, रेखा लोहिया, मंजू दमानी, चंद्रकला कोठारी, निशा झंवर, कंचन राठी, श्रीया बाई राठी, सीमा चांडक आदि उपस्थित रहे
Latest News