आशा मूंधड़ा, पाली नेपाल में महिला शक्तिकाव्य रत्न से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेपाल में महिला सुरक्षा, शिक्षा तथा सम्मान के साथ में हिंदी काव्य लेखन में महिला पुरुष रचनाकारों को प्रोत्साहित करने तथा नेपाल भारत मैत्री सम्बंध विकास के उद्देश्य से प्रतियोगिता हुई थी। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता 2024 हुई। इसमें नेपाल, भारत, यूएस तथा तंजानिया के रचनाकारों की सहभागिता रही थी। भारत के 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें उत्कृष्ट 100 का प्रथम श्रेणी में चयन किया। बेहतर रचना के लिए पाली की आशा पंकज मूंधड़ा को सम्मान स्वरूप 'महिला शक्ति काव्य रत्नÓ की उपाधि से नवाजा गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन