गुलाबबाग में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न
गुलाबबाग माहेश्वरी महिलाओं के लिए 9-10 मार्च को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। युवा साथियों एव माहेश्वरी महिला मंडल दोनो के प्रयास से कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर तरीके से संपन्न हुआ। पूर्णिया डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्री पुष्कर कुमार ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूरे खेल कार्यक्रम आनंद लिया। साथ ही विजेता और उपविजेता टीम के साथ प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। यह कार्यक्रम युवा संगठन के सचिव अंकित बजाज, सुभम लोहिया, आनन्द राठी एवं आदित्य मूंधड़ा के सानिध्य में हुआ। मंच संचालन प्रतिभा सारदा, धन्यवाद ज्ञापन सुमित लोहिया ने किया। पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप सारदा द्वारा समाज को संबोधित किया गया। सभा अध्यक्ष नारायण लोहिया ने युवा साथियों और महिला मंडल के आने वाले कार्यक्रम पर अपने विचार बताए और युवा साथियों को सम्मानित किया। महिला संगठन अध्यक्ष प्रभा सारदा एव उनकी टीम ने खिलाडिय़ों की सासू मां के साथ साथ डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्री पुष्कर कुमार की धर्म पत्नी को भी सम्मान किया गया।
Latest News