मुकेश कोठारी, साबरमती द्वारा योग एवं प्राणायाम का विशेष शिविर लगाया गया

गुजरात की GIPCA स्कूल में PSI, सूबेदार एवं अन्य जेल स्टाफ को गुजरात राज्य योग बोर्ड योग कोच, योगाचार्य, मुकेश कोठारी द्वारा योग एवं प्राणायाम का विशेष शिविर लगा कर योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में 21 दिनों तक साबरमती जेल के कैदियों को योग प्राणायाम सिखाया गया। शिविर के द्वितीय 21 दिनों वाले सत्र में जेल के सहयोगी स्टाफ, पुलिस स्टाफ, PSI, सूबेदार को एवं तीसरे सत्र में पुरे गुजरात जिले के लगभग 150 जेलर को योग का अभ्यास करवाया गया। योगाचार्य मुकेश कोठारी ने बताया की योग प्राणायाम को जीवन की दिनचर्या में सम्मिलित कर हम किस प्रकार से तनाव, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज,हृदय रोग एवं कैंसर जैसे रोगों से बच सकते है। GIPCA  में दिए गए नि:शुल्क योग शिविर के बारे में उन्होंने कहा कि अपराध को कम करने हेतु पुलिस एवं जेल स्टाफ दिन रात लगातार चिंता में कार्य करते है। यह चिंता व्यक्ति में विभिन्न बीमारियों का कारण बनती है। जिसका उचित उपचार योग एवं प्राणायाम द्वारा अपनी आंतरिक शक्ति को बढ़ा कर किया जा सकता है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल त्रढ्ढक्कष्ट्र साबरमती डीवाईएसपी और प्रिंसिपल प्रशांत गोयल एवं GIPCA सेंट्रल जेल ग्राउंड के सूबेदार साहब ने बताया की पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में योग एवं प्राणायाम का विशेष शिविर की 21 दिन की तीसरे सत्र के पूर्ण होने पर मुकेश कोठारी को विशेष धन्यवाद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समस्त GIPCA स्टाफ ने योगाचार्य का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन