लोहार्गल धाम में मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर

श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट (प्रवर्तक-अ.भा. माहेश्वरी युवा संगठन) के महत्वपूर्ण प्रकल्प समाज के उत्पत्ति स्थल लोहार्गल धाम में भवन परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें शिव परिवार की प्रतिमाएं तथा माहेश्वरी समाज की समस्त 'कुलदेवीयों' के स्वरूप की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। मंदिर संपूर्ण मार्बल में बनाया जा रहा है। मंदिर के मार्बल का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मंदिर का निर्माण 104 फीट X 72 फीट में किया जा रहा है। मंदिर निर्माण समिति के संयोजक श्री नारायण मालपानी व युवा संगठन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या एवं श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं वास्तुकार श्री घनश्याम रांदड़ लोहार्गल पहुंचकर मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को देखा व मंदिर बनाने वाले सोनपुर जी से चर्चा कर मंदिर के आगे के कार्य की रूपरेखा बनाई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन