जयसिंहपुर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न
कोल्हापुर जिला अंतर्गत जयसिंहपुर माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं और किशोरियों के लिए पहली बार 2 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि स्वरूपा ताई पाटील (पूर्व नगर अध्यक्ष), रोहिणी सालूंके (DYSP), उर्मिला बियानी (पश्चिम महाराष्ट्र सह सचिव), रंजना मालू (जिला सचिव), महिला मंडल अध्यक्ष शोभा मालू, सचिव रजनी बलदवा, यहां तक कि 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं का भी सहभाग रहा। 64 बहनों के द्वारा 8 टीमे बनाई गई, किशोरियों के एग्जाम रहते हुए भी स्कूल से छुट्टी लेकर प्रैक्टिस करती थी। कमेटी की सभी बहने एक महीने से इसमें लगी हुई थी। सभी की मेहनत कि वजह से प्रोजेक्ट सफल रहा।
Latest News