रतनगढ़ में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व स्व. रामरतन उदयचंद पेड़ीवाल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर में 180 मरीजों की मोतियाबिंद जांचकर 60 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। सभा ट्रस्ट के कैंप प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि मरीज को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क थी। माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने कैंप आयोजक पेड़ीवाल परिवार का नगर की ओर से आभार प्रकट करते हुए अतिथियों का सम्मान किया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे वैद्य राधेश्याम पारीक, माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, जिला संयुक्त मंत्री श्रीमती सरिता चांडक व तहसील मंत्री जयश्री जाजू ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम सहित समाज के योगेश लढढा, रामकिशन चांडक, रामअवतार चांडक, दिनेश लाहोटी, महेश जाजू, प्रदीप लढ़ा, राकेश जाजू आदि ने भी अपनी सेवाएं दी।
Latest News