मनासा की बहू बेटियों ने संभाला देश को स्वस्थ रखने का दायित्व

महज 35-40 हजार की आबादी वाला कस्बाई शहर है मनासा जहां से यह पर सुकून खबर निकल आई है। खबर यह है कि इस शहर की बेटियों ने प्रदेश के नामचीन  अस्पतालों की चिकित्सी सेवाओं को संभाला हुआ है और यहां की बहुएं अब उस संदर्भ में प्रदेश की सीमा के पार तक पहुंच कर देशभर के लिए स्वास्थ्य के बेहतर इंतजाम संभाल रही है।
बात इस शहर के स्थापित समाजसेवी स्वर्गीय श्री नाथूलाल मूंदड़ा के परिवार से शुरू करें तो यह बताना प्रासंगिक है कि इस परिवार के वंशज बालकृष्ण मूंदड़ा की पुत्रवधू, डॉ. योगेश मूंदड़ा (एम एस) की धर्मपत्नी डॉ. आयुषी मुंगड़ मूंदड़ा अब चेन्नई के मेडिकल कॉलेज में (डीएम कार्डियोलॉजी) के पद पर नियुक्ति पा चुकी है मूलत इंदौर के मुंगड़ परिवार की इस बेटी ने मनासा स्थित अपने ससुराल में रहकर राष्ट्रीय स्तर की (नीट एस एस) परीक्षा को उत्तीर्ण कर कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है वे हृदय रोग विशेषज्ञ की हैसियत से अब सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सेवारत है।
मनासा, इंदौर में निवासरत डॉ. आयुषी मुंगड़ मूंदड़ा के समस्त स्वजन, स्नेहीजन एवं मित्रजनों ने जिन्होंने उनकी उपलब्धियां पर बधाई देते हुए उनके उत्तरो- त्तर सफलता की कामना की है। यह उल्लेखनीय है कि मनासा शहर के बालकृष्ण मूंदड़ा की बेटी डॉक्टर प्राची मूंदड़ा वर्तमान में इंदौर शहर के एक नामचीन अस्पताल  (अरविंदो) में नेत्र रोग विशेषज्ञ की हैसियत से सेवारत है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन