चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन की तृतीय कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
संगठन के गोपाल काबरा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड़ा ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह होना बताया और युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवाओं का 23 वर्ष की आयु में विवाह हो जाए, इस बात पर जोर दिया। साथ ही प्री वेडिंग शूट पर पाबंदी की बात कही।
संगठन के अंकित माहेश्वरी ने बताया की कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी नामधरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरतमंद परिवारों को विजन 2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इस हेतु संगठन के साथी अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे परिवारों को चिन्हित करें ताकि योजनाबद्ध तरीके से उन्हें आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाया जा सके।
संगठन के हरषुल पुंगलिया ने बताया की अतिथि के रूप मे पधारे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक बिरला ने भी अपना उद्बोधन दिया साथ ही अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के मुख्य प्रकल्प लोहार्गल धाम मंदिर निर्माण एवं युवा संगठन के ट्रस्ट श्री बसंती लाला मनोरमा देवी काल्या अ.भा.माहेश्वरी युवा फाउंडेंशन की जानकारी सांझा की साथ ही ट्रस्ट के कार्यो को जानकारी दी। जिला संगठन मंत्री लोकेश सोमानी ने भी संगठन में अब तक हुए कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, संगठन मे आने वाले कार्यक्रम पर विचार विमर्श किये।
संगठन के ललित लढा ने समाज मे संचालित ट्रस्टो की जानकारी दी एवं अपने उद्बोधन में समाज मे व्याप्त समस्याओ पर चर्चा की, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए समाज का गूगल abmm इनोवेट की जानकारी भी दी। राजेश काखाणी ने बताया की बैठक में सम्पूर्ण जिले से इकाई अध्यक्ष कार्यसमिति सदस्य प्रदेश पदाधिकारी, जिला पधाधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य मौजूद रहे। संगठन के अर्पित पोरवाल ने बताया की मंच संचालन दीपक आगाल ने किया आभार गोपाल काबरा ने दिया।
Latest News