नगरमहिला समिति, नागपुर जोन-2 द्वारा प्रभुश्री रामलला का महोत्सव धूमधाम से मनाया

भंडारा रोड, नागपुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में नगर महिला समिति के तत्वाधान में प्रभु श्री रामलला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगरमहिला समिति जोन-2 द्वारा संयोजिका सौ. कल्पना मूंदडा के नेतृत्व में महोत्सव मनाया गया। जोन-2 द्वारा आकर्षक सजावट, सुंदर सुंदर रंगोली, दीपो की जगमगाहट के साथ भगवान राम को समिति की संस्थापक सचिव, पूर्वाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रमुख डॉ. कमलाजी मोहता का संपूर्ण मार्गदर्शन महोत्सव को सफल बनाने में रहा। शहर समिति अध्यक्ष नीता सारडा, सचिव ज्योति मंत्री, प्रभारी सौ. कमलेश बियानी, सावित्री पचीसिया, अनिता पसारी, समिति की कोषाध्यक्ष सौ मंजू हुरकट की विशेष उपस्थिति रही। जोन संयोजक सौ कल्पना मूंदड़ा, सह संयोजिका स्नेहा मालु, शीलु बाहेती, रूपा बजाज, अल्का बियानी द्वारा पूजा अर्चना कर सुंदर भजनो के साथ कार्यक्रम का शुभारंम्भ हुआ और बच्चो द्वारा झांकी की सुंदर सजावट की गई। सभी मेहमानों का संयोजक कल्पना मूंधड़ा ने हार्दिक स्वागत किया। श्री बड़ी मारवाड महिला संगठन अध्यक्ष सौ जयश्री बियानी, ममता चांडक, किरण सोमानी, मंजू भुतडा, कविता मालू, अंशु काबरा, शोभा माहेश्वरी व कई बहनों ने ढोलक, हारमोनियम के साथ भजन गाये, कु. वैष्णवी मूंदड़ा ने रामजी का सुमधुर भजन गाकर सबका मन मोह लिया। राघव मालू, सोहम मूंदड़ा, नवांश करवा, हितिका सारडा द्वारा सुन्दर झांकी सजाई गई। सौ. कल्पना मूंदडा, तनुश्री काबरा, स्नेहा मालु, शीलु बाहेती, कु. वैष्णवी मूंदड़ा द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। सोनल सारडा द्वारा सुन्दर रामजी सीताजी की रंगोली बनायीं गयी। इस अवसर पर अनेक बहनों ने भजन के साथ गरबा नृत्य, फुलो की होली महोत्सव का लुत्फ उठाया। अंत में आरती, प्रसादी एवं चायपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन