बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित ऑनलाइन रामायण ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा बीकानेर जिले के माहेश्वरी समाज के व्यक्तियों को भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित धार्मिक ग्रंथ रामायण ज्ञान पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 18 फरवरी को किया गया था। जिसमें जिले के समाजबन्धुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया था। इस प्रतियोगिता का सम्पादन रमेश हुरकट व डॉ. राधेश्याम लाहोटी द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बजाज के निर्देशन में किया गया। प्रभारी रमेश हुरकट ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम ऑनलाईन घोषित किया गया। इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मोहता, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश करनानी, जिलाध्यक्ष ललित झँवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बजाज, जिला संगठन मंत्री डॉ. राधेश्याम लाहोटी, जेएनवी महिला समिति अध्यक्ष पदमा बजाज उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग (18 वर्ष से कम आयु) में (1) मैत्री मूंधड़ा (2) महिका, राहुल बिहाणी (३) परी लाहोटी, पूनम लाहोटी, राधे चाण्डक, वरिष्ठ वर्ग (18 वर्ष से अधिक आयु) में (1) कृष्ण कुमार चाण्डक, अर्चना मूंधड़ा, गीतांजलि सोमानी (2) विद्या मूंधड़ा, मानिनी मूंधड़ा (3) शिवकुमार डागा, राहुल डागा, प्रिया तोषनीवाल, नम्रता बागड़ी विजेता रहे।
उप-प्रभारी डॉ.राधेश्याम लाहोटी ने बताया कि ऑनलाइन एप्पलीकेशन व टेक्निकल सपोर्ट के लिये सिंथेसिस बीकानेर के भावना गोस्वामी, प्रशांत गोस्वामी, प्रखर गोस्वामी, प्रमोद कुमार व पवन सुथार को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन