अजमेर के फॉय सागर मार्ग का नामकरण शहिद अविनाश माहेश्वरी

महासभा के भारत गौरव वर्ष 2024 के अन्तर्गत अजमेर में कारसेवक अमर शहीद अविनाश माहेश्वरी के माता पिता के प्रति वंदन कार्यक्रम में सभापति श्री संदीप काबरा द्वारा अजमेर में शहीद अविनाश की स्मृति को अमर रखते हुए कोई मार्ग एवं चौराहे का नाम अमर शहीद अविनाश माहेश्वरी के नाम पर रखने की मांग नगर निगम अजमेर के उप महापौर श्री नीरज जैन से से की थी। नगर निगम अजमेर की बैठक में प्रस्ताव पारित कर इस हेतु स्वीकृति प्रदान कर अजमेर के फॉय सागर मार्ग का नामकरण शहिद अविनाश माहेश्वरी के नाम करने का निर्णय किया गया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, मध्य राज प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के सद्प्रयासों के फलस्वरूप यह कार्य सम्पन्न हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन